दफ्तर बंद, मिनी स्टेडियम में धरना शुरू
कांकेर | पंचायतसचिवों ने दावा किया है कि उनकी अनिश्वितकालीन हड़ताल लगातार जारी रहने से पंचायत का काफी काम प्रभावित होगा। सभी विकासखंडों में सचिव धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
कांकेर में पंचायत सचिव मिनी स्टेडियम में धरना प्रदर्शन कर अपने मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। पंचायत सचिव संघ जिलाध्यक्ष हेमंत मंडावी, ब्लाक अध्यक्ष अरूण नायक ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल में शिवप्रसाद मंडावी, महेश मंडावी, कौशिल्या नाग, भारती पिस्दा, सविता ठाकुर, स्वाति सिन्हा,सरिता देव, दुलचंद पटेल, रामकुमार रजक, चिंताराम यादव, चंद्रहांस, देवांगन, संजय पटेल, सुखचंद मंडावी, राजेश निषाद, अवध राम मंडावी, तिलक राम साहू, सुशील पदमाकर, महेश वट्टी, शेषपेज 18 पर
साधुराममंडावी, डाक्टर प्रधान, सियाराम जैन, हेमंत कुमार नागे, मनीष साहू, सुखेंद्र नाग, मुकेश नाग, हरसुराम उसेंडी, अमला गोटा, पुष्पा पुजारी, पांडवराम नाग शामिल हुए।
कांकेर. सचिवों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल।