फादर कहने को लेकर विरोध में धरना
कांकेर | विश्वहिंदू परिषद तथा अन्य धार्मिक संगठनों ने सेंट माइकल स्कूल के बाहर धरना दिया। धरना करने वालों ने बताया कि प्राचार्य को फादर कहे जाने का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल राम सेना ने धरना देते कहा कि उनके संगठनों को इस बात पर आपत्ति है कि सेंट माइकल स्कूल में संस्था के प्राचार्य को फादर कहलाया जाता है। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक धरना प्रदर्शन किया तथा नायब तहसीलदार राकेश धुव्र को कलेक्टर के नाम से ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मनोज धुव्र, सुभाष विश्वकर्मा, अनुराग उपाध्याय, कान्हा गौतम, स्वाप्रिल मिश्रा, सौरभ तिवारी, मुरली सिंग, आकाश सोनी, गौरव राव, ऋषभ जैन, योगेश ठाकुर, विशाल रामानी, विशाल गुप्ता, रितेश साहू, भविष्य मंडावी, राजन उइके आदि उपस्थित थे।