पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने 9 गौ तस्करों को पकड़ा

पुलिस ने 9 गौ तस्करों को पकड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | करहीभदरसे दो वाहनो में उड़ीसा के कत्लखाना ले जा रहे पशुओं को क्राइम स्कावड दल चारामा पुलिस ने मंचादुर नाका में घेराबंदी कर पकड़ा। बीती रात को 2 बजे नेशनल हाईवे पर मंचादुर फारेस्ट नाका पर घात लगाकर बोलेरो पिकअप वाहन सीजी 05 डी 1469 में 9 नग बछड़ा के साथ चालक लक्ष्मण सिंह मरकाम 27 वर्ष पिता गागरूराम, जरहूराम मरकाम 40 वर्ष पिता गागरूराम, मूलचंद मरकाम 25 वर्ष पिता गुरूचरन, पन्नाराम मरकाम पिता कुंवर सिंह, राजेंद्र कुमार 27 वर्ष पिता रतीराम तथा वाहन क्रमांक सीजी 05 डब्लयू 1585 बोलेरो पिकअप में 7 नग बछड़ा के साथ चालक भारती चक्रधारी 38 वर्ष पिता रामनाथ, ईश्वर दास 38 वर्ष पिता बिहऊ दास, अशोक दास 23 वर्ष पिता धरम दास, प्रकाश नेताम 18 वर्ष पिता मेंगूराम को पकड़ा। सभी के खिलाफ अवैधानिक रूप से पशु परिवहन के आरोप में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को पकड़ने में क्राइम स्कावड प्रभारी डीआर साहू, चारामा थाना प्रभारी एसडी दीवान अन्य स्टाफ का योगदान रहा।