बजाज प्लेटिना सेल्फ स्टार्ट लांच
कांकेर | दुनियाकी प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय टू-व्हीलर कंपनी बजाज आटो लिमिटेड द्वारा बजाज की नई माडल बजाज प्लेटिना सेल्फ स्टार्ट बाजार में लांच की गई। लांचिंग आज कांकेर शहर के अधिकृत बजाज शोरूम माहेश्वरी आटो में किया गया। कार्यक्रम में बजाज आटो लिमिटेड छत्तीसगढ़ के सेल्स मैनेजर आशुतोष मिश्रा उपस्थित थे। मिश्रा ने नए माडल के इंजन एवं माइलेज के बारे में लोगों को बताते कहा आने वाले समय में पांच नए माडल और जल्द ही मार्केट में आने वाले हैं। जैसे बजाज सीटी 100, पल्सर 150 एनएस, एवेंजर 150 आदि ताकि फिर से बजाज आटो लिमिटेड फिर से नंबर वन पर सके। इस कार्यक्रम में कांकेर एवं आसपास क्षेत्रों के लोग उपस्थित थे जिन्होंने नए मॉडल के बारे में जानकारी ली एवं गाड़ी बुकिंग भी कराई।