पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरक्षा के मद्देनजर चौपर से कांकेर लाए गए दल

सुरक्षा के मद्देनजर चौपर से कांकेर लाए गए दल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुरक्षा के मद्देनजर चौपर से कांकेर लाए गए दल

निर्वाचनआयोग ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के साथ साथ सामने आने वाली हर स्थिति के अनुसार मतदान दलों को सुरक्षा प्रदान करने पूरी योजना बना रखी थी। कोयलीबेड़ा क्षेत्र में मतदान के बाद उपजी स्थिति को देखते आयोग ने सतर्कता बरते यहां के दलों को वाहन या पैदल अंतागढ़ भेजने के बजाए सीधे चौपर से कांकेर लाए गए। मतदान के बाद चौपर कोयलीबेड़ा पहुंचा और शाम 4 बजे के बाद मतदान दल को सामाग्री समेत लेकर कांकेर लिए उड़ गया। शाम 5 बजे वह सुरक्षित कांकेर पहुंच गया।

मतदानका प्रतिशत गिरा

अंतागढ़में पिछले दस माह पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में पड़े मतों के कुल प्रतिशत से 24 प्रतिशत कम वोट शनिवार को उपचुनाव में पड़े। नवंबर 2013 को हुए चुनाव में अंतागढ़ में कुल 76.49 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि उपचुनाव में 52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पिछले चुनाव में कुछ मतदान केंद्रों में अधिकतम 90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था जबकि इस चुनाव में यह आंकड़ा 52 प्रतिशत मतदान पर ही आकर ठहर गया।