मतदान केंद्र खाली-खाली रहे
पखांजूर. उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण रहा पर विपक्षी दल के उम्मीदवार की कमी मतदान में भी दिखी और इसके चलते मतदान काफी कम हुआ। प्रात: 7 बजे से उप चुनाव का मतदान शुरू हो गया पर मतदाताओं में मतदान को ले कोई उत्साह नहीं दिखा और मतदान केंद्र खाली खाली रहे। मौसम ने भी आज साथ दिया और पूरे दिन भर मौसम खुला रहा पर शाम मतदान समाप्ति के ठीक पहले क्षेत्र में भारी वर्षा हुई। मतदान शुरू होने के पहले दो घंटे 15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वही 9 बजे से 11 बजे तक में यह आंकड़ा बढ़ कर 27 प्रतिशत हो गया और 1 बजे तक मात्र 38 प्रतिशत ही मतदान हो पाया था।
तीन नक्सली ढेर
^मतदानके दौरान जंगल के अंदर भी नक्सल आपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान अड़ेंगा में टीम ने नक्सलियों को घेर लिया था। मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। घटना स्थल पर कुछ जगहों पर भारी मात्रा में खून मिला है उससे साफ है मुठभेड़ में कुछ नक्सली ढेर हुए हैं। जिनकी संख्या तीन के करीब हो सकती और इनके शव ले जाने में नक्सली सफल हो गए।^ राजेंद्र दाश, एसपी कांकेर
शांतिपूर्वक मतदान
^मतदानके जो प्रारंभिक आंकड़े मिले हैं उसके अनुसार अंतागढ़ में 52 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के अंतिम आंकड़े सभी मतदान दलों के लौटने के बाद ही मिल पाएगा। अंतागढ़ में सभी जगह मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।^ अलरमेल मंगई डी, कलेक्टर, कांकेर