पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण

कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर . कलेक्टरअलरमेलमंगई डी, पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र नारायण दास ने आज पीजी कॉलेज में अंतागढ़ विधानसभा उपचुनाव के मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम, इवीएम सामग्री जमा किए जाने वाले एवं काउंटरों का सघन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अंतागढ़ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पीजी कालेज कांकेर में 20 सितंबर को होगी। पीजी कॉलेज में ईव्हीएम तथा मतदान सामग्री जमा करने काउंटर बनाए गए हैं। यहां सेक्टर वार मतदान केन्द्रवार ईव्हीएम फोटोग्राफी और मतदान सामग्री जमा की जा रही है। कलेक्टर ने सामग्री जमा किए जाने वाले कक्ष का निरीक्षण किया तथा मतदान पश्चात ईव्हीएम के सुरक्षित रखरखाव हेतु पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। 20 सितंबर को पीजी कॉलेज में होने वाली मतगणना हाल का भी अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र नारायण दास ने सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कांकेर. कलेक्टर, एसपी ने किया स्ट्रांग रूम निरीक्षण।