- Hindi News
- उपचुनाव में नहीं दिखा मतदाताओं में उत्साह
उपचुनाव में नहीं दिखा मतदाताओं में उत्साह
अंतागढ़ विधानसभा उपचुनाव में शनिवार को छुटपुट घटनाओं के बीच मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। अब तक आई रिपोर्ट के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा कुल 52 प्रतिशत मतदान होना बताया जा रहा है। मतदान के दौरान नक्सलियों ने ताड़ोकी तथा आमाबेड़ा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने छुटपुट वारदातों को अंजाम दिया। सुरक्षा के मद्देनजर बूथ से लेकर जंगलों तक मुस्तैद पुलिस, एसटीएफ बीएसएफ के जवानों के कारण नक्सली कहीं भी मतदान को प्रभावित नहीं कर सके।
हालांकि धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा और शिफ्ट किए गए कुछ बूथों में तो मतदान का प्रतिशत शून्य दर्ज किया गया। विशेष कर कोयलीबेड़ा में मेढकी नदी के उस पार के मतदाताओं ने मतदान में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई जबकि प्रशासन ने नदी पार करने नाव समेत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। यहां के मतदाताओं द्वारा मतदान में रूचि नहीं दिखाने के पीछे नक्सल दहशत को भी एक कारण माना जा रहा है। 13 सितंबर को समय पर सुबह 7 बजे से सभी 202 केंद्रों में मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। मतदान संपन्न होने के बाद से मतदान दलों का लौटना शुरू हो गया था। निकट के केंद्र से मतदान दल पखांजूर तथा अंतागढ़ पहुंच चुके थे। वहीं अंदरूनी क्षेत्रों के कुछ दलों को सुरक्षा के मद्देनजर बीएसएफ के बेस कैंप में रोक लिया गया है।
मुठभेड़में नक्सलियों के मारे जाने का दावा : मतदानके दौरान सुरक्षा के लिए विभिन्न रास्तों जंगल के अंदर पुलिस बीएसएफ की टीम गश्त करती रही। बीएसएफ की टीम ने ताड़ोकी थानांतर्गत अंतागढ़ ताड़ोकी मार्ग में घोटुलबेड़ा के पास पुल से 5 किलो का एक टिफिन बम बरामद किया। नक्सलियों ने बम ऐसा लगाया था कि उसे सुरक्षित निकालना संभव नहीं था जिसके चलते बम स्कवाड ने उसे विस्फोट कर नष्ट कर दिया। इसी तरह आमाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलों में नक्सल आपरेशन में जुटी एसटीएफ टीम ने अंड़ेगा के निकट करीब दस नक्सलियों को घेर लिया था। नक्सली ने स्वयं को बचाने की कोशिश में पहले फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधा घंटा चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भागने लगे। नक्सलियों ने पीछा कर रही एसटीएफ की टीम को अपने दूर रखने भागने के दौरान कुछ विस्फोट भी किए। टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया तो मौके पर कई जगह बड़े पैमाने पर खून के निशान मिले। पुलिस ने दावा किया है मुठभेड़ तीन नक्सली मा