पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल लाइन 3 साल से पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं

रेल लाइन 3 साल से पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर. अब यहां से होकर हावड़ा, दुर्ग भुवनेश्वर तक एक्सप्रेस ट्रेनें चलने लगी हैं।

जगदलपुर से दल्ली राजहरा तक बनने वाली रेल लाइन के दूसरे चरण का काम पूरा होने में लग सकते हैं तीन साल, पहले चरण को लेकर ही चल रही कवायद।

भास्करन्यूज . जगदलपुर

यहां से दल्ली राजहरा तक बनने वाली रेल लाइन के लिए पहले चरण में होने वाले कार्य के प्रति ही रेलवे और सेल के अफसर ज्यादा रूचि ले रहे हैं। जिसके तहत पहले चरण में रावघाट तक 95 किमी की लंबाई में रेल लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए करीब 1445 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता होगी। जिसमें 42 गांव की 131 हेक्टेयर शासकीय भूमि और 623 हेक्टेयर निजी भूमि ली जाएगी। इस लाइन में 629 हेक्टेयर वन भूमि भी ली जा रही है, जिसमें दो चरणाें में अब तक 342 हेक्टेयर वन भूमि की स्वीकृति केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मिल चुकी है। बालोद जिले में 84 हेक्टेयर निजी और 31 हेक्टेयर शासकीय भूमि का कब्जा रेलवे को मिल गया है साथ ही कांकेर जिले में 193 हेक्टेयर निजी भूमि का आधिपत्य रेलवे को दिया जा चुका है।

दल्ली राजहरा की खदानों से लौह अयस्क का भंडार खत्म होने के बाद भिलाई स्टील प्लांट को लौह अयस्क की आपूर्ति बनाए रखने के लिए रावघाट के लौह अयस्क के भंडारों पर नजर डालनी पड़ी है। जिसके बाद सेल ने इसके लिए राशि उपलब्ध कराई और वहां तक लाइन बिछाने की योजना पर काम शुरू किया गया। इस योजना में बड़े पैमाने पर पेड़ काटे जाने हैं, लेकिन टेंडर लेने कोई भी आगे नहीं आया जिसके चलते यह कार्य भी अटक गया है। रावघाट से जगदलपुर तक 140 किमी लंबाई में रेल लाइन का कार्य दूसरे चरण में किया जाना है, लेकिन इसके लिए अफसरों में कोई रुचि नजर नहीं रही है। यह रेल लाइन रावघाट से नारायणपुर और कोंडागांव होते हुए जगदलपुर तक बनाई जानी है।

रेलवे लाइन कोंडागांव तक एनएच 30 के लगभग समानांतर जाएगी जबकि कोंडागांव से नारायणपुर और फिर रावघाट तक यह सड़क मार्ग के बराबर ही गुजरेगी। तीन साल पहले जगदलपुर से कंगोली, धरमपुरा और तितिरगांव होते हुए भानपुरी और इसके आगे तक सर्वे शुरू किया गया था। इसके लिए राजस्व अमले को ड्यूटी पर लगाया गया था लेकिन सर्वे पूरा नहीं किया जा सका है। रेलवे बोर्ड के चेयरमेन से गत जून महीने में हुई चर्चा के दौरान ही मुख्यमंत्री ने दूसरे चरण के 140 किमी लाइन का कार्य जगदलपुर की ओर से भ