पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौंवा गढ़िया महोत्सव मनाने बैठक

नौंवा गढ़िया महोत्सव मनाने बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
9वें गढ़िया महोत्सव के आयोजन हेतु विधायक शंकर ध्रुवा की अध्यक्षता में स्थानीय मेला भाठा ग्राउंड में आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें नवरात्रि पर्व 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक धूमधाम से गढ़िया महोत्सव आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। गढ़िया महोत्सव में प्रतिदिन दोपहर 1.30 बजे से शाम 5 बजे तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

कथा प्रवक्ता पं विश्वनाथ दारू मैनपुरी उत्तरप्रदेश के होंगे। प्रतिदिन रात्री में 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आयोजन के प्रथम दिवस भागवत कथा तथा कलश यात्रा का आयोजन दोपहर 12 बजे कोमल देव क्लब से किया जायेगा बैठक में विधायक शंकर ध्रुवा, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, नगर पालिका अध्यक्ष पवन कौशिक, राजेश तिवारी, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, केडी मिश्रा, सुशील शर्मा, संदीप चौबे, पुरुषोत्तम पाटील, दिलीप खटवानी, नरेश सिंह परिहार, अरूण कौशिक, राजकुमार पंजाबी, मनोज जैन, राजकुमार फब्यानी, नरेश बिछिया, राजू सिंह राणा, गोपाल शर्मा, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, राजकुमार राठौर, राकेश यादव, विजय यादव, अनूप शर्मा, अखिलेश गंगापारी, दीपक चंद्रवंशी, अविनाग नेगी, राकेश शुक्ला, मोहन सेनापति, सुमिऋा मारकोले, अनिता सोनी, पद्मा चंद्राकर, कलावती साहू, जागेश्वरी साहू आदी उपस्थित थे।

कांकेर. नौंवा गढ़िया महोत्सव मनाने बैठक आयोजित।