पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

छात्रों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर . करपस्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में होमियोपैथिक डा आरएन तम्बोली द्वारा छात्र-छात्राओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया। परीक्षण में फार्मासिस्ट पतराम मंडावी ने साथ दिया। छठवीं से बारहवीं तक के 68 छात्रों की जांच कर दवा प्रदान की गई। छात्रों को चेचक बीमारियोंं से बचने नि:शुल्क दवा वितरण किया। सामान्य बीमारियो जैसे सर्दी, खांसी, बुखार, चर्मरोग, कृमी, चोट आदि के लिए भी दवा किट के रूप में प्रदान की गई। सभी दवा का उपयोग एवं वितरण विद्यालय की स्टाफ नर्स एलडी पाण्डे द्वारा किया जा रहा है। प्राचार्य अंशु पी राव ने कहा छात्र- छात्राएं एवं शिक्षकों का स्वास्थ्य अच्छा रहे इसलिए समय समय पर इस तरह के शिविर आयोजित कराए जाते हैं।