स्वास्थ्य शिविर आयोजित
कांकेर. नरहरपुरब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत बांसपत्तर के ग्राम पंचायत भवन में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। उद्घाटन सरपंच कामबाई वट्टी ने किया। शिविर में बांसपत्तर के अलावा ठेमा, छिन्दखड़क, तिरियापानी, रावस, निषानहर्रा, पर्रेदोड़ा, लेंडारा गांव से मरीज अपने तथा आस पास एवं दूर दराज के ठेमा आश्रम में रहकर पढ़ने वाले बच्चे ईलाज कराने पहुंचे। 44 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया जिसमें 8 मलेरिया से पीड़ित पाए गए। एक बच्चे राहुल के दिल की बीमारी की आशंका जताई गई उसे कोमलदेव जिला चिकित्सालय में जांच एवं उपचार कराने कहा गया है। शिविर को सफल बनाने में डा एसके सिंग, डा सोनी, डा साहू, संजय मंशानी, सुभाष यादव, राकेश टांडिया का योगदान रहा।