निबंध स्पर्धा में मनीषा प्रथम
कांकेर. बालमंच द्वारा जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम मनीषा कुंजाम पूर्व माध्यमिक शाला चनार, द्वितीय प्रिया राजपूत कन्या हाई स्कूल शीतलापारा एवं मुस्कान नाग कन्या हाई स्कूल मांझापारा तथा तृतीय अजित नेताम रहे। लक्ष्मी, रवीना, जलधर, निखिल, मोहन, तामेश्वर, सौरभ, राहुल, दामिनी, अल्ताफ, अंजली और संजना के निबंध भी श्रेष्ठ रहे। बाल मंच अध्यक्ष चन्द्रजय मरकाम ने कहा सभी बच्चे खूब पढ़े और अपने माता-पिता देश की सेवा करें। सचिव नेवेंद्र केशरवानी एवं अजय मरकाम ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरण करते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर सोहेल, द्रोपती, सालिहा, मोनिका, दुर्गेश, शिवानी, मुकेश नागवंशी, उमेश डहरिया, विक्रांत उपस्थित थे।