हिंदी में बातचीत की समझाइश
कांकेर | शासकीयप्राथमिक शाला पटौद में 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भाषण, गीत, एकल एवं समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों को शिक्षक नमिता चन्द्रा, राकेश नेताम, अरुण, नूतन, ने मार्गदर्शन प्रदान किया। बच्चों के लिए मिष्ठान की व्यवस्था स्वसहायता समूह के शान्ति दुबे, मेहतरीन रजक, विक्रम रजक, संध्या यादव, आशा पोया द्वारा की गई। कार्यक्रम में एकल नृत्य प्रथम कुणाल, समूह नृत्य में प्रथम ममता यामिनी एवं साथी, गीत में प्रथम ममता, समूह गीत में प्रथम दामिनी एवं आरती रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम कुणाल एवं द्वितीय स्थान दानी राम ने प्राप्त किया। पंच राकेश नायक की ओर से बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आराधना शर्मा ने सभी विद्यार्थीयों को विद्यालय आने के साथ अवकाश होने तक अध्यापन के अलावा खेल कूद के समय पर परस्पर हिन्दी में बातचीत करने को कहा।