कच्ची सड़क बाढ़ में बह गई
लखनपुरी | लगातारबारिश के चलते कुरना महानदी पुल के बीच सड़क बह गई है। मरम्मत नहीं किए जाने से जिला मुख्यालय कांकेर आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क बहने से बस भी नहीं चल पा रही है जिससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले कालेज के छात्र छात्राओं को भी परेशानी हो रही है। करोडों की लागत से महानदी में पुल तो बना दिया गया लेकिन पुल को जोड़ने वाली सड़क नहीं बनाए जाने से परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। कुरना से महानदी पुल तक की स्थिति तो सबसे ज्यादा खराब है। ढ़ेकुना नाला में आई बाढ से सीमेंट पाइप से बने पुल के पास सड़क पूरी तरह से बह गई जिससे आम लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। सड़क की बदहाली को देखते बस संचालकों ने बस चलाना बंद कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने मोटर साइकिल चलने लायक सड़क की मरम्मत की है जिससे आवाजाही हो रही है।
लखनपुरी. कूरनानारा मार्ग की कच्ची सडक बाढ़ में बही।