पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र की तैयारियां शुरू

नवरात्र की तैयारियां शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | नगरके राजापारा वार्ड स्थित मां सिंहवाहिनी मंदिर पब्लिक ट्रस्ट द्वारा शारदीय नवरात्र पर्व के लिए तैयारी की जा रही है। व्यवस्थाप हेमंत सिंह राजपूत ने बताया कि इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र पर्व 25 सितंबर से प्रारंभ होकर 3 अक्टूबर तक रहेगी। ज्योति कलश स्थापना के लिए पंजीयन जारी है। घी द्वारा प्रज्वलित राशि 651 तथा तेल द्वारा प्रज्वलित राशि 551 निर्धारित है। श्रद्घालु पंजीयन के लिए ट्रस्ट कायालर्य मंदिर प्रांगण राजापारा कांकेर के अलावा लक्ष्मी क्लाथ सेंटर मेन रोड कांकेर, मनोकामना ड्रेसेस पुराना बस स्टैंड कांकेर, कृष्णा पान भंडार पुराना बस स्टेंड कांकेर तथा अम्बे टे्रक्टर्स एण्ड एग्रीकल्चर उदयनगर कांकेर में संपर्क कर सकते हैं। 25 सितंबर को 11.36 से 12.24 तक कलश स्थापना, 29 सितंबर को पंचमी। 2 अक्टूबर को 10.36 से 12.30 तक महाष्टमी हवन पूर्णाहूति, 3 अक्टूबर को 12 से 2 बजे तक कन्याभोज तथा संध्या 4 बजे कलश विसर्जन किया जाएगा।