छह माह पहले बना पुल टूटा
लखनपुरी | ग्रामसुरावंड से उड़कुड़ा मार्ग पर पुल के टूट जाने से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।
सरपंच ग्राम पंचायत उड़कुड़ा बिरेन्द्र तारम ने बताया 6 माह पूर्व ही इस मार्ग पर सड़क पुल का निर्माण ग्राम पंचायत उड़कुडा के माध्यम से किया गया था। इस मार्ग से कांकेर के एक ठेकेदार द्वारा भारी हाईवा गाडियों से रेत का परिवहन किए जाने से पुल टूटकर धंस गया है तथा चलने लायक स्थिति नहीं है। इस मार्ग से उड़कुड़ा से सैकड़ों बच्चे कर्मचारी तेलगरा, सुरावंड जाते हैं। इसी मार्ग से तेलगरा होते कांकेर निकलते हैं जिन्हें सड़क के नीचे कीचड भरे रास्तों से चलना पड़ रहा है। मोटर सायकल सायकल कीचड़ में फंस जाते हैं।
कीचड़ की वजह से फिसलने का डर बना रहता है। बालिकाएं भी इस मार्ग से होकर लखनपुरी, तारसगांव पढ़ने जाती हैं जिन्हें परेशानी होती है। लोगों ने शीघ्र ही इस टूटे पुल को बनाने की मांग की है।
लखनपुरी. सुरावंड-उड़कुड़ामार्ग पर पुल टूटने से लोगों को आवागमन में हो रही है परेशानी।