पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाताओं का माना आभार

मतदाताओं का माना आभार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | अंतागढ़विधान सभा उपचुनाव के लिए 13 सितंबर को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कलेक्टर अलरमेलमंगई डी ने अंतागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक सम्पन्न होने पर मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। अभार संदेश में शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न होने पर अभ्यर्थियों राजनैतिक दलों, विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित अंतागढ़ विधान सभा के मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि भविष्य में होने वाले राष्ट्रीय महत्व के चुनाव कार्यों में इसी प्रकार से सभी का सहयोग मिलता रहेगा। विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते कहा है कठिन परिस्थितियों में चुनाव जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपने दायित्वों का निर्वहन कर अपना सराहनीय सहयोग दिया है।