पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोटा से भी पिछड़े पुड़ो, भाजपा शुरू से आगे

नोटा से भी पिछड़े पुड़ो, भाजपा शुरू से आगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार भारी बारिश के बीच अंतागढ़ उपचुनाव की मतगणना ठीक सुबह 8 बजे शुरू हुई। पहले राउंड में ही भाजपा के पक्ष में रुझान आने लगा तथा हर राउंड में बढ़त बढ़ती गई। मैदान में अकेले उनके प्रतिद्वंदी रहे अंबेडकर राइट पार्टी के रूपधर पुड़ो पहले से आखरी 15वें राउंड तक पिछड़ते गए। नोटा को रूपधर पुडो से अधिक वोट मिले।

मतगणना के कुछ दिन पूर्व स्वयं को भारी मतों से जीतने का दावा करने वाले रूपधर पुड़ो भाजपा के भोजराज नाग को तो दूर नोटा को भी पछाड़ नहीं पाए। शुरू से बढ़त बना कर नोटा रूपधर से आगे चल रहे भाजपा के भोजराज नाग के एजेंट लगातार काउंटरों में जाकर अपनी स्थिति की जायजा लेते रहे। जीत के प्रति आश्वस्त एजेंट शुरू से ही सिर्फ इस जोड़ घटाव में जुटे रहे कि वे कितने वोट से जीत रहे हैं। रूपधर पुड़ो बमुश्किल कुल चार राउंड क्रमश: 8, 11, 12 तथा 13वें राउंड में ही हजार के आंकड़े को पार कर पाए शेष सभी में सैकड़े में ही सिमटे रहे। मतगणना शुरू होने के बाद डेढ़ घंटे के अंदर करीब करीब 9.30 बजे तक ईवीएम से गणना का कार्य खत्म हो चुका था। शेष कागजी कार्रवाई के चलते परिणाम की विधिवत घोषणा करने में समय लगा। इस चुनाव में भोजराज नाग को कुल 63616, रूपधर पुड़ो को 12086 तथा नोटा को 13506 मत प्राप्त हुए।

दिलमें फूट रहे हैं पटाखे : सुबहमतगणना के दौरान भाजपा संगठन से जिलाध्यक्ष तथा कुछ भोजराज नाग समर्थित संगठन सदस्य कार्यकर्ता को छोड़ शेष पूरा संगठन मतगणना स्थल कालेज के बाहर मतगणना तक नदारद रहा। शुरू से भाजपा की जीत पक्की थी

शेषपेज 20 पर

औरउसकी खुशी मनाने बाहर कार्यकर्ता संगठन के सदस्य जुट नहीं पाए थे। भारी मतो से जितने के बावजूद मतगणना के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी देखी गई। भाजपाई इसके पीछे बारिश को कारण बता रहे हैं। मतगणना समाप्त होने के बाद भोजराज अपने कुछ एजेंटों के साथ गणना कक्ष छोड़ मीडिया कक्ष में आकर बैठ गए। यहां भी एक दो कार्यकर्ता के साथ ही करीब एक घंटे तक बैठे रहे। यहां भी उनके चेहरे में जीत की खुशी नहीं दिख रही थी और भोजराज हाथ में थामे परिणाम के पन्नों को उलट पुलट ही करते रहे जबकि कुछ साथी उन्हें छोड़ भोजन करने में जुट गए। इसके कुछ देर बार अंतागढ़ से आए भोज समर्थकों की भीड़ कालेज के बाहर जुटने लगी। इसके काफी देर बाद संगठन के लोग वहां एक गाड़ी में भर कर पहुंचे जिन्हें कार्यालय में होना बताय