- Hindi News
- पुलिस जवान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
पुलिस जवान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
कांकेर. पहलीप|ी की बात को छुपा दूसरी शादी करने वाले सीएफ के पुलिस जवान के खिलाफ अंतत: कांकेर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया। जबकि एक दिन पूर्व ही जवान की दूसरी प|ी ने इसकी शिकायत थाना में की थी। इसे पुलिस के हस्तक्षेप योज्य अपराध मानते हुए पुलिस ने सीधे न्यायालय की शरण में जाने कह दिया था। इसके बाद दूसरी प|ी तथा उसके मायके वालों ने एसपी से शिकायत कर पुन: आरोपी पुलिस जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग थी।
इसी मामले को लेकर शुक्रवार को दिन भर दूसरी प|ी चंद्रप्रभा साहू ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर अपने पति भुनेश्वर साहू तथा उसकी कथित प|ी रमा साहू को बंधक बना लिया था। लेकिन सूचना मिलने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। दोबारा की गई शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पुलिस जवान भुनेश्वर साहू के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। विदित हो कि जंगलवार में पदस्थ सीएफ का जवान भुनेश्वर साहू पिता ललित निवासी डोकला ने मई माह में उतई दुर्ग की चंद्रप्रभा साहू से विवाह किया था। जबकि वह पिछले पांच वर्षों से कांकेर में एक अन्य महिला रमा साहू के साथ पति प|ी के रूप में रह रहा था। और दूसरी शादी तक इस बात को छिपाए रखा तथा दूसरी शादी के एक माह बाद यह बात दूसरी प|ी को बता दिया। जिसके बाद दूसरी प|ी ने पहली प|ी को छोड़ उसके साथ रहने पुलिस जवान को कहा लेकिन उसने इससे इंकार दिया। जिसके बाद दूसरी प|ी ने इसकी शिकायत कांकेर थाना में की। अबतक पुलिस जवान की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।