साहू समाज ने किया पौधारोपण
कांकेर. साहूसमाज की मासिक बैठक जिला साहू सदन कांकेर में आयोजित की गई जिसमें सामाजिक नियमावली में संशोधन एवं विभिन्न सामाजिक प्रकरणों के निराकरण करने समाज सदस्यों, पदाधिकारियों ने चर्चा की। परिसर में औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में साहू समाज जिलाध्यक्ष केआर गज्बल्ला, गिरवर साहू, टीआर साहू, गोरीशंकर साहू, प्रहलाद साहू, धन्नू साहू, सोहद्रा साहू, भुवनेश्वर साहू, ईश्वर साहू, पूरनलाल साहू, कार्तिक साहू उपस्थित थे।