पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजीयन में मोबाइल की अनिवार्यता समाप्त की जाए

पंजीयन में मोबाइल की अनिवार्यता समाप्त की जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पखांजूर. आलइंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन ईकाई पखांजूर ने कलेक्टर कांकेर के नाम एसडीएम पंखाजूर को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों के पंजीयन में हो रही समस्याओं की ओर अवगत कराते इसके निदान की मांग की।

संस्था के सदस्य चंचल हालदार, महेश मंडल, वासुदेव दत्त, तरुण सरकार, निवास अधिकारी ने कहा पंजीयन की अंतिम तिथी 30 सितंबर को बढ़ाई जाए। मोबाइल नंबर की बाध्यता समाप्त की जाए। नए पंजीयन करा रहे किसानों का भी पंजीयन शुरू किया जाए। जिन गांव का रकबा कम्प्यूटर में नहीं है उन्हें तत्काल जोड़ा जाए। पंजीयन की पावती किसानों को उसी दिन उपलब्ध कराई जाए।