पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं को व्यावसायिक मार्गदर्शन भी दें : जैन

छात्राओं को व्यावसायिक मार्गदर्शन भी दें : जैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के प्रभारी सचिव एवं राज्य के वन, लोक निर्माण एवं जनसंपर्क विभाग प्रमुख सचिव अमिताभ जैन ने आज कांकेर विकासखंड के सिंगारभाठ कन्या आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत छात्राओं को संबोधित करते कहा सभी छात्राएं अनुशासित होकर शिक्षा प्राप्त करें। शाला में प्राप्त ज्ञान घर तक लेकर जाएं और परिवार के अन्य सदस्य को भी शिक्षित करें।

आश्रम प्राचार्य व्ही कोमरे से कहा वे कक्षा दसवीं की छात्राओं को केरियर गाइडेंस भी दें ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने शाला प्रांगण में केरियर गाइडेंस भवन निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता की भी जानकारी ली। छात्राओं से कहा इस आश्रम में जो छात्राएं पढ़ाई कर निकल गई हैं और वर्तमान में क्या कर रहें है इसकी भी जानकारी लें। प्राचार्य को निर्देशित कर कहा वे पूर्व छात्राएं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता अर्जित की है ऐसे छात्राओं की आश्रम में आमंत्रित करें और उनसे व्याख्यान दिलाएं ताकि आश्रम की छात्राएं उनसे प्रेरणा ले सकें और अपना लक्ष्य निर्धारित कर सकें।

उन्होंने कक्षा किचन का भी निरीक्षण करते कहा छात्राओं का नियमित वजन लिया जाए। शिक्षा के साथ खेलों में रूचि लेने कहा एवं फुटबाल, कबड्डी की राष्ट्रीय टीम तैयार करने प्रयास करने कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अलरमेलमंगई डी, एसडीएम रेणुका श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संकल्प साहू सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख सचिव अमिताभ जैन ने कांकेर सिंगारभाठ कन्या आश्रम का निरीक्षण किया

निरीक्षण

कांकेर. प्रभारी सचिव ने किया सिंगारभांट कन्या आश्रम का निरीक्षण।