जैक राड चोर पकड़ा
कांकेर. ट्रकके जैक राड की चोरी के मामले में तत्काल क्राइम ब्रांच तथा पुलिस बल कुछ घंटे में ही चोरों को पकड़ लिया। शीतलापारा निवासी मो याकूब 45 वर्ष पिता अयूब के तीन ट्रक ईमलीपारा मोड़ के पास खड़े थे। चोरों ने दोपहर 12 बजे एक ट्रक से दो जेक को चोरी कर लिया जिसकी सूचना व्यवसायी ने क्राइम ब्रांच को दी। क्राइम ब्रांच उसी दिन चोरों तक पहुंच गई और ट्रक से जेक चोरी करने वाले संतोष मरई पिता मंगलराम, दीपक देवदास पिता रामदयाल, अज्जू उर्फ अजय पिता नारायण भंडारीपारा को घेराबंदी कर पकड़ा। चोरी हुए जेक की कीमत 6 हजार रुपए है।