पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामने त्योहार, आठ माह से दैवेभो को नहीं मिला वेतन

सामने त्योहार, आठ माह से दैवेभो को नहीं मिला वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आश्रम,छात्रावास स्कूलों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों को 8 माह का वेतन नहीं मिला है। जिससे इन कर्मचारियों को अपने परिवार के भरण पोषण में परेशानी हो रही है। शिकायत है कि इन दैनिक वेतन भोगियों को वेतन देने में हमेशा विलंब किया जाता है। अब त्योहारी सीजन है और वेतन प्राप्त नहीं होने के कारण उनकी परेशानी बढ़ रही है।

आदिम जाति विभाग के अंतर्गत आश्रम, छात्रावास स्कुलो में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी चर्तुथ श्रेणी कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन नहीं मिल पाता है। आश्रम, छात्रावास स्कुलों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी 2005-06 से पदस्थ है। जिले भर के छात्रावास, स्कूल आश्रम में दैनिक वेतन भोगी चर्तुथ श्रेणी की संख्या 409 है। जिसमें छात्रावास में 146, उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल में 109, हाईस्कूल में 38, आश्रम में 106 की संख्या में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कार्यरत है। जो रसोइया, भृत्य, पंप चालक का काम कर रहे हैं।

कर्मचारियों के अनुसार कई माह से वेतन नहीं मिलने से वे लोग परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। किराना सहित अन्य दुकानों में काफी ज्यादा उधारी है। उनका कहना है कि नवरात्र से त्यौहार का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके बाद दशहारा, धनतेरस, दीपावली, जेठोनी का पर्व है। समस्या को लेकर लघु वेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, उपाध्यक्ष देवाल सिंह नेताम, चिंतामणी दास ने जिला प्रशासन से मुलाकात कर दैनिक वेतन भोगियों को वेतन शीघ्र देने की मांग की।

आवंटन मिलने पर दे देंगे वेतन

^दैनिकवेतन भोगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन की मांग संबधी पत्र शासन को भेजा गया है। अभी आंबटन नहीं मिला है। आंबटन मिलते ही वेतन प्रदान कर दिया जाएगा। संकल्पसाहू, सहायकआयुक्त कांकेर