पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरोना में की गई साफ सफाई

सरोना में की गई साफ-सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरोना | शासकीयएएनएम प्रशिक्षण केंद्र कांकेर के 29 एएनएम प्रशिक्षणार्थी तृष्णा नाग के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरोना इंटरशीप भ्रमण में पहुंचे। संस्था प्रभारी डा सुशील गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते गु्रप बनाकर अस्पताल के सभी विभाग रिसेप्शन, चिकित्सा कक्ष, औषधि कक्ष, ओपीडी, प्रयोगशाला, एक्स-रे कक्ष, आईपीडी, प्रसव कक्ष, मितानीन हेल्प डेस्क, कप्यूटर कक्ष में ड्यूटी लगाई। प्रशिक्षणार्थियों ने चिकित्सा की बारिकियों का ज्ञान प्राप्त करने के पश्चात् अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। प्रसव कक्ष में प्रशिक्षणर्थी उषा मंडावी, सुनीता सिन्हा, स्वाती यादव, सोमप्रभा सिवना ने मिलकर मानकी बाई ग्राम मुड़पार का सफलतापूर्वक प्रसव कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एआर बघेल, अशोक भुवार्य, एसआर बघेल, नीता ठाकरे, सेवाराम वट्टी, बृजभूषण साहू, लखन मरकाम, अनुसूईया नाग ने सहयोग प्रदान किया।