ग्रामसभा दो अक्टूबर को
कांकेर | शिक्षागुणवत्ता अभियान के तहत इस वर्ष 2 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली ग्राम सभाएं जिले में संचालित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में की जाएगी। ग्रामों में आयोजित की जाने वाली ग्रामसभाओं में संबंधित ग्राम के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक तथा शिक्षकगण स्वयं उपस्थित होकर अपने विद्यालय की समस्त जानकारी प्रस्तुत करेगें। स्कूलों की दर्ज संख्या, औसत उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, अध्यापकों की उपस्थिति, छात्रों के बौद्विक स्तर को उपर उठाने किए गए प्रयास तथा छात्रों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी भी जनसामान्य को देंगे। साथ ही स्कूलों में छमाही एवं वार्षिक परीक्षा के परिणाम, समयबद्व रूप से पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम को पूर्ण किए जाने की जानकारी भी ग्रामसभा में अनिवार्यत: पढ़कर सुनाएंगें।
ग्रामसभा में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के क्रियाकलापों की जानकारी अनिवार्यत: शामिल की जाएगी।
शालाओं में आयोजित ग्रामसभाओं में यू डाईस रिर्पोट कार्ड, भौतिक सुविधाओं की जानकारी, सतत् एवं समग्र मूल्यांकन का अनिवार्य रूप से जनवाचन कराकर समस्त संकुल समन्वयक खण्ड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय के माध्यम से फोटोग्राफ सहित पालन प्रतिवेदन 15 अक्टूबर तक जिला कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा।