गणिव विज्ञान की दी ट्रेनिंग
कांकेर | शिक्षाती गुणवत्ता में सुधार लाने उच्च प्राथमिक शालाओं के विज्ञान एवं गणित अध्यापन कराने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण का द्वितीय चरण डाइट कांकेर में 26 सितंबर से शुरू हुआ। बीईओ भुवन जैन एवं बीआरसी लक्ष्मण कावड़े ने बताया कि पांच दिवस तक चलने वाले उक्त प्रशिक्षण में शिक्षकों को अध्यापन के दौरान आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के साथ ही गणित एवं विज्ञान पढ़ाने की तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। जिससे बच्चों की रुचि इन विषयों में बढ़ सके। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स टीआर कौशिक, धीरज रजक, सुशीला लकड़ा, छबीलाल यादव, लीलाधर कौशिक एवं हेमन्त उइके ने दिया।