विवेकानंद स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता
कांकेर | विवेकानंदपब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में काफी उत्साह था। समापन दिवस पर विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।
10 दिसंबर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई जिसका समापन 11 दिसंबर को हुआ। मुख्य अतिथि डिलेश्वर साहू थे तथा अध्यक्षता बीएस साहू ने की। दो दिवसीय खेल में 100, 200 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, बैडमिंटन, चम्मच रेस, कुर्सी दौड़, फुटबाल, मेढक दौड़ प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम मानव यादव, बालिका में डिंपल सलाम रही। 200 मीटर बालक वर्ग में प्रथम में कार्तिक गावड़े, बालिका में शीतल भूआर्य रही। बैडमिंटन में बालक वर्ग में प्रथम यश सोनकर, द्वितीय यश साहू रहे।
बालिका में प्रथम रिया साहू, द्वितीय संजना रही। कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में प्रथम अमन, बालिका में लतिका पर्ते रही। मेढक दौड़ में प्रथम में उत्तम जुर्री रहे। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षकीय स्टाफ सुषमा साहू, सीके देवांगन, पूनम यादव, राहुल पांडे, रिया आसरानी, दिव्या मोटवानी, सर्जना साहू ने योगदान दिया।
कांकेर. विवेकानंद स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।