पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निवारण शिविर से 747 नि:शक्तजन लाभान्वित

निवारण शिविर से 747 नि:शक्तजन लाभान्वित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतागढ़विकासखंड के ग्राम लामकन्हार में आयोजित नि:शक्तजन समस्या निवारण शिविर में कुल 747 नि:शक्तों को लाभान्वित किया गया। शिविर का जिला पंचायत सीईओ द्वारा निरीक्षण किया गया और नि:शक्तों के लिए संचालित विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया गया। सीईओ चंदन कुमार ने बताया कि शिविर में 422 नि:शक्तों का पंजीयन किया गया 14 नि:शक्तजनों को ट्रायसिकल वितरित की गई। वहीं पांच नि:शक्तों को बैसाखी, 3 को श्रवणयंत्र प्रदान किया गया स्वास्थ्य विभाग द्वारा 229 नि:शक्तों को नि:शक्तता प्रमाण पत्र जारी किया गया

शिविर में नि:शतजन विकास निगम द्वारा सात हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत किए गए। 4 नि:शक्तों को पेंशन की स्वीकृति दी गई। एक नि:शक्त छात्र को छात्रवृत्ति प्रदान करने स्थल पर ही स्वीकृति प्रदान की गई है। 25 नि:शक्तों का रोजगार कार्यालय द्वारा पंजीयन किया गया अंत्यावसायी विकास विभाग द्वारा स्वरोजगार के 8 ऋण प्रकरणों की स्वीकृति स्थल पर दी गई। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा एक प्रकरण की स्वीकृति दी गई वहीं परिवहन विभाग द्वारा एक नि:शक्त को बसों में रियायती दर पर यात्रा का आदेश पहचान पत्र जारी किया गया।

कौशल उन्नयन विकास योजना के तहत विभिन्न व्यवसायों का प्रशिक्षण देने 28 नि:शक्तों का पंजीयन किया गया। शिविर में विधायक भोजराज नाग, जनपद पंचायत अध्यक्ष मनोरमा मंडावी, सहायक आयुक्त संकल्प साहू, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र झा, बीईओ टीएस कुंजाम, आरसी ठाकुर, डॉ वी उसेंडी, डॉ एल के देव, डॉ एम के नायक, महाप्रबंधक उद्योग आरके जपथापी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कांकेर. ग्राम लामकन्हार में नि:शक्तजन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।