मिचेवाड़ा का दो दिवसीय मेला 16 फरवरी से
दुर्गूकोंदल | ग्राममिचेवाड़ा में दो दिवसीय वार्षिक मेला का आयोजन 16 एवं 17 फरवरी को किया जा रहा है। देवा पटेल, छोटू यादव राजू यादव ने बताया कि मेला में आस-पास के गांव के देवी-देवता शामिल होंगे। मेला के अवसर पर 16 फरवरी को रात्रि में लोक कला मंच जहुरिया पेटोली कांकेर के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।