पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोरेंसिक दल ने किया मुआयना

फोरेंसिक दल ने किया मुआयना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरदेभाठावार्ड में जलने से हुई महिला की मौत की जांच करने पुलिस के साथ जगदलपुर से फोरेंसिक लैब की टीम घटनास्थल पहुंची। बरदेभाठा वार्ड की यशोदा मंडावी 35 वर्ष पति मयाराम ने 11 फरवरी को आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने घटना के बाद कमरे को सील कर दिया था। 12 फरवरी को जगदलपुर से फोरेंसिक टीम संयुक्त संचालक डा वीके सूर्यबाबू के नेतृत्व में पहुंची। इसके बाद कांकेर पुलिस ने यशोदा के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका का मायका ग्राम बड़े गौरी के चिहरीपारा में है। यशोदा के चाचा शिवप्रसाद नेताम चचेरा भाई पहुंचे थे जिन्होने बताया पांच वर्ष पहले उसके ससुर पंचम के द्वारा प्रताड़ित किए जाने से यशोदा घर छोड़कर मायके गई थी लेकिन बाद में समझौता हो गया। प्रथम दृष्टया घटनास्थल देखकर लग रहा है कि यशोदा को जलाकर मारा गया है क्योंकि शव खाट में ही पड़ा है। मामले की विवेचना करने में जुटी एसआई केके महतो ने कहा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिर्पोट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

कांकेर. आत्महत्या करने की घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।