सूने घर से लैपटाप कर दिया पार
कांकेर | संजयनगरवार्ड के सूने घर से लैपटाप चोरी हो गया। वार्ड के दीपक कुमार 25 वर्ष पिता अमर के घर का कुंदा तोड़कर एक कमरे में रखे एक लैपटाप की चोरी अज्ञात ने चोरी कर ली। चोरी हुए पुराने लैपटाप की कीमत 20 हजार है। दीपक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 आईपीसी का मामला दर्ज किया।