पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैलेंटाइन डे के लिए युवा खरीद रहे गिफ्ट

वैलेंटाइन डे के लिए युवा खरीद रहे गिफ्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14फरवरी को प्रेम का प्रतीक वेलेंटाईन डे है। इस पर्व के लिए बाजार में गिफ्ट सामानों की मांग बढ़ गई है। दुकानों में गिफ्ट लेने युवक-युवतियों का पहुंचना शुरू हो गया है। पिछले कुछ वर्षों से शहर के साथ गांवों में भी वेलेंटाइट डे मनाने का प्रचलन युवाओ में बढ़ा है।

बाजार में वेलेंटाइड पर गिफ्ट सामान के साथ ग्रीटिंज्स बड़ी मात्रा में लाए गए हैं। वेलेंटाईन डे के दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को गिफ्ट देकर प्रेम का इजहार करते हैं। दुकानों में युवाओं के साथ कई मैरिड जोड़े भी गिफ्ट ग्रीटिंज्स खरीदने पहुंच रहे हैं। सप्ताह भर से गिफ्ट सामान खरीदने लोग पहुंचने लगे हैं। बाजार में काफी सारे आकर्षक गिफ्ट सामान पहुंचे हैं, जो सभी को आकर्षित कर रहे हैं। बाजार में आर्टिफिशयल हार्ट शेप, टैडीबियर, लायटिंग सामान, कपल्स, सीनरी आयटम, फोटो फ्रेम, काफी मग, रोज अंगूठी आदी की अच्छी मांग बनी हुई है। दुकानदारों के अनुसार इसके अलावा पर्स, बेल्ट, घड़ी, पेन, डायरी की भी मांग बनी हुई है। बाजार में 30 से लेकर 1000 रूपए तक गिफ्ट सामान उपलब्ध है। व्यवसायी आकाश सबनानी, टोमन साहू, बिंदेश्वर साहू, विदेश साहू, सुनील दास ने बताया कि वेलेनटाईन डे के लिए गिफ्ट ग्रीटिंज्स का पर्याप्त स्टाक मंगाया गया है जिसकी अच्छी मांग बनी हुई है।

विश्व हिंदू परिषद करेगा विरोध

विश्वहिंदु परिषद बजरंग दल ने वेलेंटाईन डे का विरोध करते कुछ जगहों पर बैनर पोस्टर लगाकर इस पाश्चात्य संस्कृति को नहीं मनाने को कहा है। कार्यकर्ता इस दिन सभी पिकनिक स्पाटों में प्रेमी जोड़ों पर नजर भी रखेंगे।

तैयारी

कांकेर. बाजार में पहुंचे गिफ्ट।