पैराडाइज स्कूल में वार्षिकोत्सव आज
कांकेर | पैराडाइजहाईस्कूल में वार्षिकोत्सव 13 फरवरी को होगा। इसमें लगभग 450 बच्चे भाग ले रहे हैं जो विभिन्न भाषाओं के गाने एवं डांस प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में हिन्दी, छत्तीसगढी, नेपाली, मराठी, मलयालम, पंजाबी, गुजराती डांडिया, अंग्रेजी, आसामी, उर्दू तथा तेलगु डांस प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में अंग्रेजी हिन्दी नाटक तथा गीत संगीत को भी शामिल किया गया है। उक्त जानकारी प्राचार्य रश्मि रजक ने दी।