आनलाइन आवेदन 25 फरवरी तक
कांकेर | वर्ष2015-16 के लिए जिला कांकेर में स्थित देशी विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के व्यवस्थापन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 25 फरवरी को शआम 5.30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दी गई जानकारी के अनुसार आवेदन पत्र विभाग के वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिला आबकारी अधिकारी कांकेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07868 241301 पर संपर्क किया जा सकता है।