पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्व रोजगार ऋण के आवेदन 25 फरवरी तक लिए जाएंगे

स्व रोजगार ऋण के आवेदन 25 फरवरी तक लिए जाएंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | जिलेमें निवासरत अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सफाई कामगार युवक युवतियों को स्वयं का रोजगार लगाने के लिए 25 फरवरी तक आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बैंक के माध्यम से संचालित अंत्योदय, आदिवासी स्वरोजगार योजना में भी 50 हजार रूपए से इकाई लागत तक के ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए आवेदक संबंधित जाति वर्ग का हो, जिले का मूल निवासी हो, पारिवारिक वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में रूपए एक लाख 3 हजार तथा ग्रामीण क्षेत्र में 81 हजार रूपये से अधिक हो। आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच हो। राशन कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र, 2 पासपोट साइज की फोटो, वाहन संबंधी आवेदक वाहन चालक का वैद्य कामर्शियल ड्राइविंग लायसेंस प्रस्तुत करना होगा। शहीद वीर नारायणसिंह स्वावलंबन योजना में आवेदक आठवीं उर्त्तीण होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक के पास दुकान निर्माण हेतु स्वयं का, परिवार का, शासन द्वारा प्रदत्त भूमि होना अनिवार्य है।



आवेदक अपना आवेदन जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति में 25 फरवरी तक जमा कर सकते हैं।