पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां को तड़पता देखकर डिक्स पर दौड़ाई इनोवा

मां को तड़पता देखकर डिक्स पर दौड़ाई इनोवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारशाम पांच बजे कुलगांव के निकट एक इनोवा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक ने सामने से रही वाहन से बचने इनोवा को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन इनोवा पेड़ से टकराते हुए बुरी तरह रगड़ा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा का पिछला बायां टायर वहीं भष्ट हो गया।

गंभीर घायलों को एंबुलेंस में रवाना कर पुत्र, घायल मां की जान बचाने उसे लेकर इनोवा इसी हालत में चलाते हुए 12 किमी दूर अस्पताल पहुंचा जो इस हादसे में चर्चा का विषय बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर जगदलपुर का सांखला परिवार नगरी से कांकेर होते हुए इनोवा क्रमांक सीजी 17 सी 5055 वापस जगदलपुर लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर कांकेर से 12 किमी दूर कुलगांव के निकट इनोवा सामने से रही एक वाहन से बचने के प्रयास में दुर्घटना ग्रस्त हो गई।

वाहन परिवार का सदस्य रजत लुनिया चला रहा था। इसके अलावा वाहन में भंवर लाल सांखला 70 वर्ष, जमुना देवी सांखला 65 वर्ष तथा युवकी की मां अन्नु लुनिया 50 वर्ष सभी निवासी जगदलपुर सवार थे। सामने बैठे भंवर लाल सांखला को सिर में चोटें आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा दोनों महिलाओं को भी चोटें आई। हादसे के तत्काल बाद वहां से गुजर रही एक एनएमडीसी की एंबुलेंस में गंभीर रूप से घायल भंवर लाल तथा जमुना देवी को इलाज के लिए कांकेर भेज दिया गया।

एंबुलेंस में और जगह नहीं होने के कारण अन्नु लुनिया वहीं रह गई। लगातार दर्द से तड़पता देख पुत्र रजत घायल मां को इनोवा में लेकर कांकेर के लिए निकला। कुछ दूर चलने पर इनोवा के भष्ट पिछले टायर के परखच्चे उड़ गए। युवक डीक्स में ही वाहन को दौड़ाता रहा उसके निशान सड़क पर आते रहे। युवक को अस्पताल की जानकारी नहीं होने के कारण वह लोगों से पूछते हुए आगे तो बढ़ा और अंत में अस्पताल को पीछे छोड़ दूधनदी पूल तक पहुंच गया। अस्पताल पीछे छूटने की जानकारी होने पर यहां भी युवक जैसे तैसे बिना टायर के डिक्स में वाहन को मोड़ा और घायल को लेकर अस्पताल पहुंचा।

एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचे भंवर लाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घायल अन्नु लुनिया जमुना देवी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। युवक को हल्की चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों का इलाज कर रहे डा विजय शुक्ला ने बताया दोनों घायल की हालत खतरे से बाहर है।

कांकेर। सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई इनोव