श्रमिक शिविर आज से
कांकेर | जनपदपंचायत कांकेर के सभाकक्ष में 11 से 12 दिसंबर तक मुख्यमंत्री स्वावलंबन पेंशन योजना के तहत असंगठित कर्मकारों, भवन संनिर्माण के श्रमिकों हेतु शिविर का आयोजन होगा। यह सुबह 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक किया जा रहा है। श्रमपदाधिकारी जीडी प्रसाद ने कहा कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाएं।