टिकट पर उम्मीदवारों की टकटकी
दोबारानगरीय निकाय चुनाव की घोषणा होते ही एक बार फिर उम्मीदवार सक्रिय हो गए। पार्टी के उम्मीदवार अपनी टिकट पर टकटकी लगाए हुए है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार मौका गवाएं बिना नामांकन फार्म लेने भर कर जमा करने में पार्टी उम्मीदवार से आगे हैं। भाजपा में लगभग सूची तैयार हो चुकी है तो कांग्रेस में अब भी नामों पर मंथन का दौर चल रहा है।
दोनों पार्टी जल्द ही नामों की घोषणा करन की बात कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि की पार्टी से नाम की घोषणा होने के बाद ही चुनाव का रंग जमेगा। नगर पालिका कांकेर में नामांकन भरने के पहले ही दिन कुल 7 लोगों ने फार्म लिया। जिसमें एक अध्यक्ष पद के दावेदार ने अपना नामांकन भी भर दिया। नामांकन दाखिल करने के पहले दिन लिए गए कुल 7 फार्म में दो अध्यक्ष पांच पार्षदों के लिए गए। इनमें पूर्व में नगर पालिका चुनाव में अपना भाज्य अजमा चुके नजीब कुरैशी ने बुधवार को नामांकन फार्म लेने के साथ ही उसे दाखिल कर दिया। वहीं अध्यक्ष के दूसरे दावेदार नरेंद्र श्रीवास्तव ने सिर्फ अपने लिए नमांकन फार्म खरीदा है। पार्षद के लिए माहुरबंद पारा से जोहन लाल नाग, शीतला पारा से मकबुल खान, सुभाष वार्ड से अश्वनी पांडे, अन्नपूर्णा पारा से मनोज यादव तथा उदय नगर से भाज्य आजमाने प्रदीप भट्टाचार्य ने नामांकन फार्म खरीदा है। इनमें से मकबूल खान महादेव वार्ड के वर्तमान पार्षद हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
शीतलापारा वार्ड से कांग्रेस में दावेदारी भी की है। लेकिन वहां पूर्व में पार्षद रहे डायमंड जिलानी ने भी प्रबल दावेदारी की है। नाम घोषणा के पहले ही फार्म लेना तथा प्रबल दावेदारी को लेकर शीतला पारा वार्ड में बगावत की आशंका भी बन रही है। पहले दिन फार्म लेने वाले उम्मीदवारों में शामिल अश्वनी पांडे भी पूर्व में कांग्रेस की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं।
घोषणा प्रदेश चुनाव समिति करेगी
^पार्टीके उम्मीदवारों के नामों को लेकर दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई है। अब नामों की घोषणा प्रदेश चुनाव समिति द्वारा किया जाना है। जो 14 दिसंबर तक हो जाएगी। नरेशठाकुर, अध्यक्षजिला कांग्रेस कमेटी कांकेर
सूचीतैयार, 14 तक होगी घोषित
^पार्टीके सभी उम्मीदवारों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है। 14 दिसंबर तक नामों की घोषणा कर दी जाएगी। भरतमटियारा, अध्यक्ष,जिला भाजपा कांके