पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला पंचायत का लेखाधिकारी निलंबित

जिला पंचायत का लेखाधिकारी निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | अंतागढ़उप चुनाव के दौरान गैर हाजिर रहने वाले जिला पंचायत के अकाउंट आफिसर को निलंबित कर दिया गया। उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। जिला पंचायत सीईओ कार्तिकेय गोयल ने बताया कि कार्यालय के एकाउंट अफसर खुर्शीद खान ने किसी कार्य से छुट्टियां जरूर मांगी थी लेकिन उनकी छुट्टियां स्वीकृत नहीं हुई थी। इसी दौरान वे बाहर चले गए और चुनाव की आचार संहिता लग गई। इसके लिए जब उनसे संपर्क किया गया तो वे कार्यालय का फोन ही रिसीव नहीं कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपना फोन बंद कर दिया। जिसके चलते चुनाव के दौरान गैरहाजिर रहने के कारण उन्हें निर्वाचन आयोग ने निलंबित कर दिया। वे आगामी आदेश तक निलंबित रहंगे।