कांग्रेस की बैठक आज
कांकेर | जिलाकांग्रेस कमेटी की बैठक 15 सितंबर को रखी गई है। बैठक सुन्नी मोमिन जमातखाना भंडारीपारा में दोपहर 3 बजे शुरू होगी। इसमें कांकेर जिले के प्रभारी नंदनी साहू, प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी पंकज माहवार भी उपस्थित रहेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने बताया कि बैठक में नगर पालिका, नगर पंचायत चुनाव सदस्यता अभियान नगर पालिका नगर पंचायत वार्ड के प्रभारियों के नियुक्ति, सदस्यता अभियान एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।