पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सलियों ने तो फोड़ा है छोटा पटाखा आदेश मिले तो अभी मना लें दिवाली

नक्सलियों ने तो फोड़ा है छोटा पटाखा आदेश मिले तो अभी मना लें दिवाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएफ की तगड़ी सुरक्षा के बीच ऐसे में भी चुटकुले सुनाते लगाए ठहाके

भास्करन्यूज | कांकेर

मतदानदल के थोड़ी ही दूरी पर बम विस्फोट होते ही गोलीबारी भी शुरू हो गई। ऐसे में जवानों ने कहा कि जो जहां है, वहीं लेट जाएं। आदेश मिलते कुछ खेत में तो कुछ दलदल वाली सड़क पर ही लेट गए। इस दौरान घायल जवान का कुछ साथी मौके पर मौजूद दवाइयों से इलाज मुहैया कराने लगे, तो कुछ जवान दल को प्रोटेक्शन देते उनके इर्द गिर्द लेट उन्हें कवर करने लगे। आंखों के सामने इतना इतना भयानक मंजर था लेकिन बीएसएफ की सुरक्षा से सभी आश्वस्त भी थे। जवानों ने चुटकले सुनाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया, जिससे मतदान दल कर्मी भी लेटे लेटे ही हंसी से लोटपोट होते रहे। कुछ जवान तो यह तक कहते रहे कि नक्सलियों ने तो एक बम फोड़ा है यदि ऊपर से आदेश जाए तो हम अभी पूरी दिवाली मना लें, हमारे पास तो एक से एक पटाखे हैं लेकिन उनके हाथ बंधे हैं।

यह अनुभव भास्कर के साथ साझा किए बेठिया में चुनाव संपन्न कराकर लौटे मतदान दल ने। अंतागढ़ उपचुनाव में संवेदनशील क्षेत्रों में भले ही मतदाताओं पर नक्सली दहशत हावी रहा हो लेकिन चुनाव संपन्न कराने मैदानी से अंदरूनी क्षेत्र पहुंचे मतदान कर्मियों के सामने विस्फोट गोलीबारी होने के बावजूद उन्हें नक्सली खौफ अपने कर्तव्य से नहीं डिगा सका। मुठभेड़ में बीएसएफ जवानों द्वारा मुहैया कराई जा रही सुरक्षा और हौसला अफजाई से मतदान कर्मियों का आत्मविश्वास दोगुना हो गया। यही कारण है आंखों के सामने पहली बार इतना सब कुछ होने के बावजूद वे नक्सलियों की मांद में चुनाव कराने पहुंचे और बिना किसी डर भय के पूरी कामयाबी के साथ मतदान पूर्ण कर लौटे। पूर्व में हुए चुनावों से लौटे मतदान दलों के नजारों से बिल्कुल अलग रविवार को कांकेर पीजी कालेज का नजारा। दो दिन पूर्व मुठभेड़ विस्फोट का सामना करने के बाद भी बेठिया का मतदान दल मुस्कान बिखरते कांकेर पीजी कालेज पहुंचा। चेहरे में किसी भी प्रकार का दहशत नहीं थी। आते ही साथियों से मिलकर विस्फोट मुठभेड़ किस्से ऐसे सुनाए जैसे किसी मुसीबत से निकल कर नहीं रहे बल्कि फिल्म की कहानी सुना रहे हो। दल में शामिल सदस्यों ने दैनिक भास्कर से भी चर्चा करते कहा कि वहां तो बीएसएफ के साथ पूरा दोस्ताना माहौल था। बीएसएफ के जवानों का प्रोटेक्शन और कार्रवाई देखने से ही साफ था की नक्सलियों की कोई गोली उन्