पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधे दल ईवीएम लेकर सुरक्षित पहुंचे

आधे दल ईवीएम लेकर सुरक्षित पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | कांकेर/ अंतागढ़

अंतागढ़विधानसभा उपचुनाव में 56.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 151870 में से 85685 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। अंतागढ़ विधानसभा के कुल 202 में से 107 दलों के ईवीएम सुरक्षित कांकेर पहुंच चुके हैं, जबकि 87 पखांजूर के संग्रहण केंद्र में सुरक्षित हैं। शेष 8 ईवीएम बेस कैम्पों में सुरक्षित हैं।

खराब मौसम के कारण आज ईवीएमों को कांकेर तक लाने का कार्य बाधित हुआ। शेष ईवीएम के सोमवार को कांकेर पहुंचने की संभावना है। अंतागढ़ के सभी 202 मतदान केंद्र नक्सल संवेदनशील हैं तथा यहां चुनाव कराना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। इस बार किसी भी मतदान केंद्र में पुर्नमतदान की स्थिति नहीं बनी। इस बार छुटपुट नक्सल वारदातों के बीच चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। मतगणना पीजी कालेज कांकेर में 20 सितंबर को होगी।

हेलीकाप्टरसे ले जाए गए ईवीएम : इधर,अंतागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार आज भारी बारिश के बीच अंदरुनी क्षेत्रो के मतदान स्थलों से अन्तागढ़ मे एकत्रित किये गये

शेषपेज 14 पर



इलेक्ट्रानिकवोटिन्ग मशीनों को हेलीकॉप्टर की सहायता से कांकेर ले जाया गया। ज्ञात हो कि इलेक्ट्रानिक वोटिन्ग मशीनों को अन्तागढ़ के स्ट्रान्ग रुम में अन्दरुनी क्षेत्रो आसपास से आज एकत्रित किया गया था जिसे मतगणना स्थल पहुंचाने के लिए उन्मुक्त खेल मैदान में बने हेलीपेड में रवानगी की तैयारी आलाधिकारीयों द्वारा पुरी कर ली गई थी। 12 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से कांकेर मतगणना स्थल पहुंचाना था। मौसम खराब होने के कारण इस कार्रवाई में चार घंटे बाद हेलीकॉप्टर पहुंचा जहां अधिकारियों कर्मचारियों ने बारिश में भीगते हुए 42 ईवीएम मशीनों को हेलीकॉप्टर तक पहुंचाया। इसके बाद हेलीकाप्टर ने कांकेर के लिए उड़ान भरी।

अंतागढ़. प्रत्याशियोंके भाग्य इन्ही ईवीएम कैद।

अंतागढ़. मतदानदल को ईवीएम के साथ हैलीकाप्टर ने पहुंचाया सुरक्षित कांकेर।