मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई
कांकेर | नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने पखांजूर में 11 दिसंबर को स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिका, प्राचार्य, साक्षर भारत कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रेरक जागरूकता रैली निकाली। बीईओ कवींद्र सेन एवं बीआरसी देव कुमार शील ने हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली रामकृष्ण विद्यापीठ पखांजूर प्रांगण से निकलकर तहसील कार्यालय के सामने से पुराना बाजार नेताजी चौक होते जनपद पंचायत कार्यालय के सामने से नया बाजार अम्बेडकर चौक, सिविल अस्पताल से होते हुए वापस स्कूल मैदान पहुंची। जानकारी एबीईओ प्रकाश कुमार पोद्दार ने दी।