- Hindi News
- पुल की रेलिंग में लोहे की सलाखों से खतरा
पुल की रेलिंग में लोहे की सलाखों से खतरा
कांकेर | शहरके राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुल के रेलिंग में लगे बिजली पोल के ठूंठ से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उक्त बिजली पोल को उखाड़े काफी समय हो चुका है, लेकिन लोहे की सलाखों को ऐसे ही छोड़ दिया गया है। शहर के राजमार्ग पुल में रेलिंग बना हुआ जिसमें कई वर्ष पहले सीमेंटीकृत बिजली पोल लगे हुए थे। कुछ वर्ष पहले इन सीमेंटीकृत बिजली पोलों को काटकर अलग किया गया और पाइप वाले नए बिजली पोल लगाए गए, लेकिन दो जगह पर सीमेंटीकृत बिजली पोल को काटकर पूरी तरह से अलग नहीं किया गया और लोहे की सलाखें छोड़ दी गई। इन सलाखों से वाहन चालकों के साथ दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार पुल में भी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे समय में कोई वाहन चालक अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग के सीमेंटीकृत बिजली पोल के ठूंठ से जाकर टकरा जाते हैं।