पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नगरीय निकाय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मायारानी का निर्दलीय लड़ने का ऐलान

चुनाव 2014

पखांजूरनगर पंचायत चुनाव में भाजपा की ओर से असीम राय को टिकट दिए जाने पर उनके कुछ समर्थकों ने खुशी जाहिर की वहीं वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष मायारानी सरकार बगावत पर उतर आई हैं तथा निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। मायारानी ने कहा कि भाजपा ने असीम राय को टिकट दिया है जिन्होंने मात्र 1 महीना पहले ग्राम पंचायत से नाम कटवाकर पखांजूर नगर पंचायत में जुड़वाया है। बाहरी होने के कारण असीम राय को नगर पंचायत की समस्याओं की कोई जानकारी नहीं है। पार्टी असीम राय के टिकट को वापस नहीं लेती है तो पखांजूर की माता बहनों के सम्मान की रक्षा और जनता के हित के खातिर निर्दलीय चुनाव लड़ूंगी।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुभाष सरकार ने भी उनके सुर में सुर मालाते हुए कहा कि महज 5 साल पहले कांग्रेस से भाजपा में आए असीम राय को पार्टी के कुछ उच्च पदों पर पदस्थ पदाधिकारियों ने मोटी रकम लेकर विरोध के बावजूद भी मंडल अध्यक्ष का पद दे दिया था। असीम राय के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। भाजपा कार्यकर्ता वासुदेव साहा ने असीम राय के अवैध सम्पत्ति की जांच कराने की मांग की है। भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नृपेन हालदार ने कहा असीम राय द्वारा संगठन के एक पदाधिकारी को पैसे देकर टिकट खरीदा गया है।

कांकेर. पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष मायारानी सरकार ने बगावत करते समर्थकों के साथ निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया एलान।