भाजपा की नामांकन रैली 17 को
कांकेर | भाजपाकार्यालय में नगरपालिका चुनाव हेतु भाजपा के घोषित प्रत्याशियों की बैठक हुई। बैठक में नगरपालिका क्षेत्र कांकेर के सभी 21 वार्डों के घोषित प्रत्याशियों को फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मटियारा ने कहा वर्षों से कांग्रेस काबिज कांकेर नगरपालिका की सत्ता को इस बार हमें उखाड़ फेंकना है। पूरी ताकत क्षमता के साथ वार्ड के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना होगा। जिला महामंत्री आलोक ठाकुर ने कहा सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पार्टी से बड़ा कोई नहीं हो सकता है यह सब जानलें और मानलें कि कमल छाप की सरकार कांकेर नगरपालिका में बैठाना है। पार्टी के सभी 21 वार्ड के प्रत्याशी नामांकन भरने रैली 17 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे कमल सदन से निकालेंगे। बैठक में सभी 21 वार्ड के प्रत्याशियों सहित ललित गांधी, दिलीप जायसवाल, संजय कोड़ोपी, अशोक वलेचा, राजू सिंह राणा, संदीप चौबे, देवेन्द्र जैन, अरूण कौशिक, राजीव लोचन सिंह, सालिक राम साहू, मोती नाग, तिलेन्द्र चौहान, आशाराम नेताम, उमा शंकर जैन, देवेन्द्र सिंह भाऊ उपस्थित थे।