पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशी का क्रम िहंदी वर्णमाला के अनुसार होगा

प्रत्याशी का क्रम िहंदी वर्णमाला के अनुसार होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसबार नगरीय निकाय चुनाव में मतदान ईवीएम से होगा ही साथ ही उसमें प्रत्याशी का क्रम भी अब हिंदी की वर्णमाला अनुसार होगा। पिछले चुनावों तक बैलेट पेपर में राष्ट्रीयकृत पार्टी का नाम वर्णमाला के क्रम अनुसार होता था। अब प्रत्याशी का नाम हिन्दी वर्णमाला के अनुसार क्रम में होगा। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा तथा लोक सभा से हटकर नगरीय निकाय चुनावों के लिए नई व्यवस्था की है।

इस नई व्यवस्था में राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों का नाम अब काफी नीचे दिख सकता है और प्रत्याशी अधिक हुए तो वे क्रम से लगे चार बैलेट युनिट के अंत तक जा सकते हैं। जिससे मतदाताओं को प्रत्याशियों को ढूंढने में मशक्कत करनी पड़ सकती है। हालांकि अध्यक्ष पद को लेकर अबतक जो स्थिति बनी है उसमें जिले के सभी नगरीय निकाय में अध्यक्ष के उम्मीदवारों की संख्या दहाई का अंक को पार करती नहीं दिख रही है जिससे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी क्रम में तो पिछड़ सकते हैं लेकिन एक ही बैलट यूनिट में समा जाएंगे। इसके पूर्व तक बैलेट पेपर या ईवीएम में पहले राष्ट्रीय पार्टी के उम्मीदवारों को वर्णमाला के अनुसार रखा जाता था। इसके बाद पंजीकृत पार्टी और अंत में निर्दलीय प्रत्याशी को वर्णमाला के अनुसार रखा जाता था।

घनघनाने लगा व्हाट्सअप का अलर्ट टोन

नामोंकी घोषणा होते ही अब शहर के एंड्रायड मोबाइल फोन धारक मतदाताओं के व्हाटसअप का अलर्ट टोन घन घनाने लगा है। खास कर व्हाट्सअप ग्रुप में शामिल लोगों को प्रत्याशी उनके समर्थक अधिक से अधिक प्रचार सामाग्री पोस्ट कर रहे हैं। जिसमें प्रत्याशी के पोस्टर के अलावा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रुप में फोटो हैं। इस चुनाव में प्रत्याशियों के लिए व्हाट्सअप चुनाव प्रचार करने वरदान बन कर सामने आया है।

भाजपा के प्रत्याशी कांग्रेस से होंगे पहले

जिलेके चार नगर पंचायत एक नगरपालिका में मतदान के दौरान सामने होने वाले ईवीएम की बात करें तो उसमें भाजपा के चार प्रत्याशियों की अपने नाम के कारण कांग्रेस की प्रत्याशियों से ऊपर के क्रम में होंगे। इनमें से तीन के खिलाफ यदि कोई निर्दलीय उम्मीदवार उनके नामों प्रथम अक्षर से पहले के अक्षर का हुआ तो वे सूची में सबसे ऊपर भी हो सकते हैं। भाजपा ने कांकेर नगर पालिका में अरूण कौशिक, अंतागढ़ नगर पंचायत में अमल नरवास तथा पखांजूर नगर पंचायत में असीम राय को टिकट दिया है। जबकि इनके खिलाफ मैदा