पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने की धान खरीदी अवधि बढ़ाने की मांग

किसानों ने की धान खरीदी अवधि बढ़ाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गतवर्ष की अपेक्षा इस बार धान खरीदी अवधि काफी कम दिनो के लिए रखे जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जिले में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हुई जिसके लिए 111 केंद्र बनाए गए है। गत वर्ष धान खरीदी कम अवधि 105 दिनों की थी जिसे इस बार घटाकर सिर्फ 60 दिवस कर दिया गया है।

इन दिनों में रविवार तथा अन्य अवकाश भी हैं। अभी तक जिले में 141496.37 क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है। अभी भी सुभिया मुड़पार, सारवंडी, मुसुरकुट्टा, डंवरखार, परसोदा, लिलेझर, सुरंगदोह ऐसे धान खरीदी केंद्र हैं जहां खरीदी शुरू नहीं हो पाई है। अन्नपूर्णापारा के कृषक हिरेश नाग, पंडरीपानी के धन्नूराम जैन, श्याम साहू ने कहा धान खरीदी का समय इस बार काफी कम समय दिया गया है। शासन को किसानों के हित में समयावधि में बढ़ोतरी करना चाहिए। कोदाभाठ के कृषक नारद साहू ने कहा धान खरीदी का काफी कम समय दिए जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

ग्राम भावगीर नवागांव के लखनलाल साहू, भीरावाही के राकेश सिन्हा, नंदकुमार जैन ने कहा धान खरीदी के समय में बढ़ोतरी होना जरूरी है। वरना बाद में धान बिक्री के लिए काफी अव्यवस्था खरीदी केंद्र में होगी।

कांकेर. धान खरीदी समयावधि बढ़ाने की मांग।